कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार, 8 साल पुराने ड्रग केस में पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा

First Ever News Admin
1 Min Read

First Ever News, चंडीगढ़: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 8 साल पुराने ड्रग केस में पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा कर लिया है। आपको बता दें कि खैरा पंजाब में कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक है, जिनको गुरुवार लगभग सुबह 6.20 बजे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। rn

rn

दरअसल उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान पर पहुंची थी। तो वहीं पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ ड्रग तस्करी यानी NDPS एक्ट का एक पुराना मामला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया जा रहा है। rn

rn

साल 2015 का एक पुराना ड्रग केस rn

तो वहीं जानकारी के मुताबिक, सुखपाल खैरा को साल 2015 के एक पुराने ड्रग केस मामले में जांच चल रही थी। आपको बता दें कि इसमें DIG की अगुआई में बनी SIT की रिपोर्ट के आधार पर अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। तो वहीं इस SIT में दो SSP भी शामिल रहे हैं। दूसरी ओर सुखपाल खैरा का कहना है कि यह एक झूठा केस था, सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस केस में राहत दी है।rn

rn

rn

rn

Share This Article