चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए अहम अपडेट, जून के अंत तक बन जाएंगे 23 चार्जिंग स्टेशन

First Ever News Admin
1 Min Read

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर अहम जानकारियां सामने आ रही हैं, ज्ञात हो कि शहर में वाहन चार्जिंग की समस्या अब दूर होती जा रही है। जानकारी के मुताबिक जून 2023 के अंत तक 23 चार्जिंग स्टेशन चालू हो जाएंगे। इसके बाद अगले चरण में 44 और चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। इस तरह दो साल में चंडीगढ़ में 100 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। rn

rn

चंडीगढ़ को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए यूटी प्रशासन शहर को ‘मॉडल ईवी सिटी’ के रूप में प्रचारित कर रहा है और लोगों को बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने और बेचने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके तहत शहर के पहले 23 चार्जिंग स्टेशन जून 2023 के अंत तक चालू हो जाएंगे। पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है. ये चार्जिंग स्टेशन नवंबर 2022 में लगाए गए थे।rn

rn

क्रेस्ट के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 23 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जबकि दूसरे चरण में 44 और चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। rn

Share This Article