दोबारा मां बनेंगी ईशा कोप्पिकर? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया

First Ever News Admin
2 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने बेशक इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर फैंस को लगातार अपडेट देती रहती हैं।rn

rn

ईशा ने शेयर की खुशखबरीrn

बता दें कि अब ईशा ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। ईशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने घर आए नन्हें मेहमान की झलक दिखाई है। ईशा पहले वीडियो में सोनोग्राफी इमेज दिखाती हैं। इसके बाद वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। यानी ईशा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।rn

rn

वीडियो में आया ट्विस्ट rn

सोनोग्राफी फोटो देखने के बाद फैंस सोच रहे हैं कि ईशा प्रेग्नेंट हैं। बल्कि ऐसा नहीं है। वह प्रेग्नेंट नहीं है, उन्होंने अपने पेट में अपना प्यारा सा पिल्ला छिपा रखा है। जिसे वह अपनी टी-शर्ट के अंदर से बाहर निकालती हैं। उसने उसे प्यार से अपनी गोद में उठा लिया। ईशा की बेटी भी उनके साथ खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए ईशा ने लिखा- मैं आप सभी से खुशखबरी छिपा रही थी। लेकिन मैं इसे ज्यादा देर तक छुपा नहीं सकी। rn

Share This Article