पांच राज्यों में BJP चलेगी महिलाओं पर दांव, PM मोदी कर चुके इतनी सभाएं, समझिए भाजपा का प्लान…

First Ever News Admin
3 Min Read

First Ever News, MP Election2023: साल 2023 यानी इसी साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। तो वहीं पांचो राज्यों में चुनावों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष जोर आजमाइस कर रहे है। अगर बात करें बीजेपी की तो, पीएम मोदी और बीजेपी की प्राथमिकता में मध्य प्रदेश है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल से अब तक पीएम मोदी की आठ जनसभाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो चुकी हैं।rn

rn

rn

MP और राजस्थान में हलचल तेजrn

बता दें कि किसी अन्य राज्य में उन्होंने इतनी सभाएं नहीं की हैं, और नौवीं जनसभा जबलपुर में पांच अक्टूबर प्रस्तावित है। तो वहीं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, बीजेपी यहां सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी ताकत से जुटी है, लेकिन प्रधानमंत्री यहां जनवरी से अब तक सात बार ही पहुंचे हैं।rn

rn

rn

छत्तीसगढ़ में PM मोदी की तीन सभाएंrn

तो वहीं कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में उनके सिर्फ तीन सभाएं हुई हैं, कर्नाटक चुनाव उन्होंने जनवरी से मई के बीच 13 सभाएं कीं, पर मध्य प्रदेश में चुनाव की घोषणा के पहले ही उनकी नौ जनसभाएं हो जाएंगी।rn

प्रधानमंत्री के दौरों को विधानसभा के साथ ही लाेकसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 29 सीटों में से अकेले छिंदवाड़ा में कांग्रेस जीती थी। बाकी भाजपा के कब्जे में आई थी। मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी प्रदेश में खूब ध्यान है।rn

rn

rn

BJP की महिला प्रत्याशियों की संख्याrn

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने 79 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। तो वहीं इनमें 12 यानी 15 प्रतिशत महिलाएं हैं। जल्द ही एक सूची और आने वाली है, जिस तरह से पहली तीन सूचियों में महिलाओं को स्थान मिला है, इसमें महिला नेत्रियों को टिकट मिलने उम्मीद जागी है।rn

rn

rn

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षणrn

बता दें कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी नारी शक्ति वंदन कानून बनने के बाद माना जा रहा है, कि पार्टी महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ा सकती है। दरअसल 230 सदस्यीय विधानसभा में अभी 21 महिला विधायक हैं। rn

  • इनमें भाजपा की 14,rn
  • कांग्रेस छह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से एक विधायक है,rn
  • जबकि, पिछली विधानसभा में 33 महिला विधायक थीं।rn

rn

rn

Share This Article