भगवा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा, बजरंग दल व मुस्लिम समुदायों के बीच चली गोली व पत्थर

First Ever News Admin
2 Min Read

Haryana News: हरियाणा के मेवात में दो गुटों के बीच में हिंसा और टकराव की खबर सामने आ रही है। साथ ही पत्थरबाजी में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि भगवा यात्रा के दौरान अचानक दो गुट आमने-सामने आ गए और फिर हिंसा शुरू हो गई। rn

rn

तो वहीं जानकारी के अनुसार बृज मंडल यात्रा पर एक गुट ने पथराव कर दिया, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में गोली चलने, तोड़फोड़ व पथराव की खबरें सामने आ रही है। तो वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। rn

rn

तो वहीं मौके पर पुलिस बल मौजूद है, इसके बावजूद भी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। गौरतलब है कि इस यात्रा को लेकर पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी, यह यात्रा नूंह से निकलकर फिरोजपुर जाने वाली थी। rn

rn

इतना ही नहीं इस यात्रा को ना निकालने का अल्टीमेटम भी दिया गया था। दरअसल मोनू मनेसर ने एक दिन पहले फेसबुक लाइव में आकर यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस यात्रा को ना निकालने की बात कही जा रही थी। rn

rn

Share This Article