भारत से प्रतिदिन दस लाख अंडों का आयात करेगा श्रीलंका

First Ever News Admin
2 Min Read

International news: अंडों की कमी को दूर करने के लिए श्रीलंका (Sri Lanka) भारत के तमिलनाडु में पांच चयनित चिकन फार्मों से प्रति दिन दस लाख अंडे आयात करेगा। बता दें कि अंडो को मुख्य रूप से पश्चिमी प्रांत में ‘लंका सथोसा’ नामक राज्य-संचालित खुदरा श्रृंखला के माध्यम से बेचा जाएगा। rn

rn

तो वहीं राज्य इंजीनियरिंग निगम के अध्यक्ष असिरी वलीसुंदरा ने डेली मिरर को बताया कि पशु उत्पादन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने गुणवत्ता परीक्षण के लिए इन फार्मों का दौरा किया और उन्हें प्रमाणित किया। उन्होंने कहा- ऑर्डर पिछले सप्ताह दिए गए थे। साथ ही कहा कि हमें इस सप्ताह शिपमेंट मिलना शुरू हो जाएगा, हमारी योजना प्रतिदिन दस लाख अंडे प्राप्त करने की है।rn

rn

इसके बाद उन्होंने बताया कि पहले आयातित अंडे उद्योगों के उपयोग के लिए जारी किए जाते थे। लेकिन अब, हमने उन्हें बड़े पैमाने पर बाज़ार में जारी करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक स्टॉक के नमूना परीक्षण के बाद पशु स्वास्थ्य अधिकारियों से मंजूरी मिलने में कुछ दिन लगते हैं, अंडे 35 रुपए प्रति किलो बिकने की उम्मीद है। वर्तमान में कीमत 60 रुपए प्रति तक बनी हुई है, तो वहीं इसके अलावा, अंडे व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

स्थानीय स्तर पर चिकन फ़ीड की कमी और प्रतिबंधों और उच्च लागत के कारण आयात करने में असमर्थता के कारण श्रीलंकाई पोल्ट्री उद्योग को झटका लगा। हाल के समय तक श्रीलंका मुर्गीपालन उत्पादन में आत्मनिर्भर बना हुआ था।rn

rn

Share This Article