हरियाणा के कैथल में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

First Ever News Admin
1 Min Read

हरियाणा के कैथल से एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मामला राजोंद क्षेत्र के एक गांव का है, बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले नाबालिग को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने उसे विश्वास में लेकर दोबारा दुष्कर्म किया। इस संबंधी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

rn

परिजनों की शिकायत पर मामला दर्जrn

आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। इस के बाद नाबालिग लड़की के परिजनों ने राजौंदा पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी तरसेम कई महीने पहले उनकी लड़की से मिला था। उसने लड़की को शादी का झांसा दिया। इसके बाद 21 फरवरी को तरसेम ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। उसके बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। जांच अधिकारी एएसआई सुदेश ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।rn

Share This Article