हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी हवा की गति

First Ever News Admin
1 Min Read

हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश शुरु होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 7 जिलों भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। दरअसल सोमवार दोपहर को IMD की ओर से बताया गया कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में आज भारी बारिश होगी, साथ ही इसी दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।rn

आपको बता दें कि हरियाणा के 9 अन्य जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व सिरसा में भारी बारिश की संभावना है। यहां गरज-चमक व 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। तो वहीं अन्य जिलों कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी में गरज चमक के साथ तेज हवा चलेगी और हल्की बारिश की संभावना है।

दरअसल IMD की ओर से बताया गया है कि 30 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर चलेगा, इस दौरान कहीं हल्की तो कुछ क्षेत्र में तेज बारिश होगी। तो वहीं आज सुबह से ही कुछेक क्षेत्रों में बारिश चल रही है, कई जिलों में सुबह से आसमान पर बादल हैं, लेकिन अभी बारिश शुरू नहीं हुई हैं।

Share This Article