हरियाणा पुलिस के 12 अफसर होंगे सम्मानित, 15 अगस्त के मौके पर 2 को प्रेसिडेंट मेडल, 10 को पुलिस पदक

First Ever News Admin
2 Min Read

Haryana News: 15 अगस्त के मौके पर यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस (Haryana Police) के 12 अधिकारियों और जवानों का विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इन मेडलों की घोषणा की गई है।rn

rn

बता दें कि हरियाणा पुलिस के 2 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक, तो वहीं 10 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें सीआईडी (CID) के DSP उदय राज सिंह तंवर और लेडी सब-इंस्पेक्टर जनक कुमारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।rn

rn

ये हैं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के नामrn

  • राहुल देव DSP झज्जर, rn
  • वीरेंद्र सिंह पुलिस उपायुक्त सोनीपत, rn
  • नवीन कुमार सहायक उप निरीक्षक हिसार, rn
  • राजबाला महिला उप निरीक्षक गुरुग्राम, rn
  • राम पाल निरीक्षक यमुनानगर, rn
  • सुनील कुमार उप निरीक्षक कमांडो नेवल करनाल, rn
  • सुरेंद्र प्रताप हेड कॉन्स्टेबल राज्य अपराध शाखा पंचकुला, rn
  • वीरेंद्र कुमार एएसआई पंचकुला, rn
  • युद्धवीर सिंह सब इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम rn
  • जोगिंदर सिंह एएसआई रोहतक।
हरियाणा पुलिस के 12 अफसर होंगे सम्मानित, 15 अगस्त के मौके पर 2 को प्रेसिडेंट मेडल, 10 को पुलिस पदक

  • DGP प्रशांत कुमार अग्रवाल दी बधाई

आपको बता दें कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक यानी (DGP) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा- यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है। हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होने साथ ही सभी को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना भी की है। rn

rn

Share This Article