हरियाणा में BJP का संगठन विस्तार, इन कलाकारों को मिली जगह, देखें लिस्ट…

First Ever News Admin
1 Min Read

Haryana politics: हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनावों से पहले सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में हरियाणा बीजेपा ने भी संगठन विस्तार किया है। आपको बता दें कि बीजेपी (BJP) ने 3 जिलों के प्रभारी लगाए गए हैं। इनमें महेंद्रगढ़ जिले में अजय बंसल (रोहतक), फतेहाबाद में देव कुमार शर्मा (सिरसा) और मनीष यादव (गुरुग्राम) को फरीदाबाद प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा में BJP का संगठन विस्तार, इन कलाकारों को मिली जगह, देखें लिस्ट...

तो वहीं साथ ही शिक्षा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह प्रभारी पर सिरसा के जगदीश चोपड़ा को नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि संगठन में इसके अलावा 5 हरियाणवी कलाकारों को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। तो वहीं इसके अलावा रणधीर सिंह पनिहार, सुभाष चंद्र, पदम जैन, मीना परमार और रवि महमिया को भी संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

हरियाणा में BJP का संगठन विस्तार, इन कलाकारों को मिली जगह, देखें लिस्ट...

आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने हरियाणा के सुपर स्टार बिंद्र दनौदा, हरियाणा के लेखक और डायरेक्टर रमेश चहल, हरियाणा की पहली रैपर इंदू फोगाट, फिल्मी कलाकार रविना बिश्नोई, पूजा हुड्‌डा को विशेष आमंत्रित संदस्य के रूप में संगठन में जगह दी है।

rn

rn

Share This Article