हरियाणा में HKRN भर्ती के लिए बदले नियम, अब ऐसे मिलेंगे अंक, जानें अपडेट

First Ever News Admin
2 Min Read

First Ever News, HKRN Jobs Haryana: हरियाणा में HKRN भर्ती के लिए नियमों में बदलाव किए गए हैं। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने अब पक्की नौकरी के बाद कच्ची नौकरियां यानी हरियाणा रोजगार कौशल के तहत अस्थायी नौकरियों की संसोधित नीति को मंजूरी दे दी है। rn

rn

rn

तो वहीं हरियाणा में अब इस संसोधित नीति के लागू होने के बाद किसी भी अभ्यार्थी को चयन के लिए 150 की बजाय 100 अंक ही आधार होगा। rn

rn

दरअसल हरियाणा में माना जा रहा है कि हजारों पदों पर पीजीटी टीजीटी के अलावा ग्रुप डी के पदों पर भी भर्ती की तैयारी है।rn

rn

rn

बता दें कि हरियाणा रोजगार कौशल निगम की संसोधित नीति के मुताबिक अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता के अलावा प्रदेश सरकार के कार्य अनुभव के भी अंक मिलेंगे। rn

rn

तो वहीं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मिलने वाले 50 अंक अब नहीं मिलेंगे। इसके अलावा आयु सीमा में भी 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं 58 साल तक सर्विस में रह सकता है।

rn

अब ऐसे मिलेंगे अंकrn

  • परिवार की आय पीपीपी में 1.80 लाख से कम आय वालों को 40 अंक मिलेंगे।rn
  • परिवार पहचान पत्र में वेरिफाइड उम्र के हिसाब से 10 अंक मिलेंगे।rn
  • अतिरिक्त कौशल योग्यता के लिए 5 अंक दिये जाएंगे।rn
  • सामाजिक आर्थिक मानदंड के लिए 10 अंक मिलेंगे।rn
  • सीईटी पास उम्मीदवारों को 10 अतिरिक्त अंक मिलेंगे।rn
  • ईज ऑफ डिप्लायमेंट के लिए 10 अंक मिलेंगे।rn
  • सरकारी विभाग में अनुभव के भी 10 अंक मिलेंगे।
Share This Article