2024 में सांसदी का चुनाव लड़ेगी सीमा हैदर! इस पार्टी ने दिया ऑफर

First Ever News Admin
3 Min Read

Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा के चर्चे भारत ही नहीं विदेशों तक हो गए। पहले पब्जी खेलना, फिर प्यार और फिर नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आना ये किस्सा तो आपने सुना ही होगा। लेकिन अब एक बार फिर सीमा सुर्खियों में हैं। बता दें कि अब एक पार्टी ने सीमा को अपने सिंबल पर चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है, अब सीमा की राजनीति में एंट्री हो गई है।rn

RPI पार्टी में शामिल होने का न्यौता

Seema Haider: बता दें कि सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया यानी (RPI) ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। तो वहीं सीमा हैदर ने भी RPI के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि सीमा को पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष बनाया जाएगा, साथ ही उनकी बोलने कि शैली को देखते हुए पार्टी प्रवक्ता भी बनाया जाएगा।rn

सीमा को क्लीन चिट मिलने का इंतजार

बता दें कि पार्टी ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़वाने की बात कही है। अब बस पार्टी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सीमा को क्लीन चिट मिलने का इंतजार है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने बताया- सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है और भारत आई है। अगर हमारी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा को क्लीन चिट मिलती है और उसे भारत की नागरिकता मिल जाती है, तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा। उन्होने कहा- बाबा साहेब का बनाया हुआ कानून है, कि जिसको भारत की नागरिकता है वो कहीं भी चुनाव भी लड़ सकता है।rn

rn

2024 में भी चुनाव लड़वा सकते हैं- मासूम किशोर rn

तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम ने कहा- अभी तक की जांच में उसके ऊपर कोई दोष नहीं सिद्ध हुआ है। साथ ही कहा- अगर उसे सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिलती है, तो हम उसे प्रवक्ता भी बनाएंगे क्योंकि वो एक अच्छी वक्ता है। भारत की नागरिकता मिल गई तो रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव भी लड़वाएंगे। 2024 में भी चुनाव लड़वा सकते हैं, बस शर्त है कि उसको नागरिकता मिलनी चाहिए।rn

RPI पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है रामदास अठावले

आपको बता दें कि रामदास अठावले राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री हैं। तो वहीं कुछ दिनों पहले उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर बयान दिया था- इस हिंसा में आतंकवादियों का हाथ है, उन्होंने कहा था कि म्यांमार से मणिपुर में घुसपैठ कर ऐसी स्थिति उत्पन्न करवाई जा रही है। वे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, और उनकी पार्टी का महाराष्ट्र में अच्छा वोट बैंक माना जाता है।rn

rn

Share This Article