Ram Mandir Ayodhya: देश में बन रहे दो राम मंदिर, अयोध्या के साथ-साथ यहां भी जल्द होगा शिलान्यास

First Ever News Admin
2 Min Read

Ram Temple Inauguration Date: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि तय हो चुकी है। आने वाली 24 जनवरी 2024 में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के साथ- साथ झारखंड के रांची के कुच्चू गांव में भी राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।rn

rn

कुच्चू गांव में भी हो रहा राम मंदिर का निर्माणrn

बता दें कि जानकारी के मुताबिक कुच्चू गांव में राम मंदिर का निर्माण यहां के ही ग्रामीण चंदा इकट्ठा कर करवा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य हो जाएगा। तो वहीं राम मंदिर समिति के अध्यक्ष और BJP से राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने बताया कि यह राम मंदिर अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसका लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 30 प्रतिशत आने वाले समय में पूरा कर लिया जाएगा।rn

rn

एक साथ होगा मंदिर का शिलान्यास rn

बताया जा रहा है कि जनवरी में अयोध्या का राम मंदिर का शिलान्यास होगा, तो उसी समय इस मंदिर का भी शिलान्यास होगा। मंदिर तैयार हो जाने से पहले यहां राम भगवान की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस दौरान बनारस से करीब 15 से 20 पंडित बुलाने पर चर्चा हो रही है। अयोध्या के राम मंदिर के साथ-साथ इस मंदिर का भी शिलान्यास हो जाएगा और लोगों को रांची शहर में राम मंदिर का तोहफा मिलेगा। rn

rn

rn

Share This Article