Mann Ki Baat: अमरनाथ यात्रा की कहानी, हज पॉलिसी में बदलाव, PM Modi ने देशवासियों से की ये अपील

First Ever News Admin
4 Min Read

Mann KI Baat LIVE Updates: आज रविवार 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 103वें एपिसोड को संबोधित किया। बता दें कि इस दौरान उन्होंने योग के बारे में बात करते हुए कहा- बीते दिनों जब में फ्रांस गया तो मेरी मुलाकात शारलोट शोपा से हुई, वह एक योगा प्रैक्टिशनर हैं, योगा टीचर हैं। उनकी उम्र 100 साल से भी ज्यादा है, वो सेंचुरी पार कर चुकी हैं। वो पिछले 40 साल से योग प्रैक्टिस कर रही हैं, अपने स्वास्थ्य और 100 साल की इस आयु का श्रेय वह योग को ही देती हैं।rn

rn

सावन का पवित्र महीना चल रहा- PMrn

इसके बाद उन्होंने सावन का जिक्र करते हुए कहा- इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है, सावन का आध्यात्मिक के साथ ही सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्व रहा है। पीएम ने कहा- मुझे दो अमेरिकन दोस्तों के बारे में पचा चला, जो कैलिफोर्निया से यहां अमरनाथ यात्रा करने आए थे। इन विदेशी मेहमानों ने अमरनाथ यात्रा से जुड़े स्वामी विवेकानंद के अनुभवों के बारे में कहीं सुना था। उससे उन्हें प्रेरणा मिली कि ये खुद भी अमरनाथ यात्रा करने आ गए, ये इसे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मानते हैं। यही भारत की खासियत है, कि सबको अपनाता है, सबको कुछ न कुछ देता है।rn

rn

हज नीति में बदलाव किए गएrn

तो वहीं इसके बाद पीएम ने कहा- ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने हज यात्रा बिना महरम पूरी की, ऐसी महिलाओं की संख्या सौ-पचास नहीं, बल्कि 4,000 से ज्यादा है। यह एक बड़ा बदलाव है। पीएम मोदी ने कहा- पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना महरम ‘हज’ करने की इजाजत नहीं थी। इस्लाम में महरम वह पुरुष होता है, जो महिला का पति या ख़ून के रिश्ते में हो। पीएम ने कहा- बीते कुछ वर्षों में हज नीति में जो बदलाव किए गए हैं, उनकी भरपूर सराहना हो रही है, हमारी मुस्लिम माताओं और बहनों ने इस बारे में मुझे काफी कुछ लिखा है।rn

rn

PM मोदी ने सऊदी अरब सरकार का जताया आभार rn

तो वहीं इसके बाद पीएम ने कहा- अब, ज्यादा से ज्यादा लोगों को हज पर जाने का मौका मिल रहा है। हज यात्रा से लौटे लोगों ने, खासकर माताओं और बहनों ने चिट्ठी लिखकर जो आशीर्वाद दिया है, वह अपने आप में बहुत प्रेरक है। पीएम ने कहा- वह ‘मन की बात’ के माध्यम से सऊदी अरब सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उसने बिना महरम हज यात्रा पर गई महिलाओं के लिए विशेष रूप से महिला समन्वयकों की नियुक्ति की। केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय ने वर्ष 2018 में 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बिना महरम हज यात्रा पर जाने की अनुमति दी थी। पीएम मोदी ने 2018 के जनवरी महीने में प्रसारित ‘मन की बात’ की कड़ी में इसकी घोषणा की थी। rn

Share This Article