Surya Dev Puja: इस दिन करें सूर्य देव की पूजा, दुश्मनों पर मिलेगी विजय

First Ever News Admin
3 Min Read

Surya Dev Puja: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता तो समर्पित होता है। वैसे ही रविवार का दिन भी भगवान सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य देव एकमात्र ऐसे देव हैं जिन्हे हम रोज देखते हैं और जिनकी पूजा करते हैं। कुंडली में सूर्य का स्थान सबसे बड़ा होता है। अगर आपका सूर्य मजबूत हो तो, किसी भी काम में कोई समस्या नहीं आ सकती और अगर आपका सूर्य कमजोर हुआ तो आपके बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।rn

rn

रविवार के दिन व्रत रखना चाहिएrn

सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य की पूजा करनी चाहिए और रविवार के दिन व्रत रखना चाहिए। आज के हम आपको बताएंगे के रविवार का व्रत करते समय ध्यान में रखने वाले नियम। हिंदू धर्म के साथ ही ज्योतिष में भी सूर्य को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य को सभी नवग्रहों का राजा कहा गया है, सूर्य की महत्ता इस बात से भी समझी जा सकती है कि, सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव ही नहीं है। rn

rn

रविवार व्रत के नियमrn

  • रविवार के दिन सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए। rn
  • रविवार के दिन मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। rn
  • अगर आपका सूर्य कमजोर है तो इस दिन बाल या दाढ़ी भी नहीं कटवानी चाहिए। rn
  • अपने शरीर पर तेल की मालिश नहीं करनी चाहिए। rn
  • नमक पूरी तरह से वर्जित है तो उसका सेवन न करें। rn
  • आज के दिन गहरे रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। rn

rn

इस तरह करें सूर्य देव की पूजाrn

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है इसलिए सूर्य देव का व्रत भी रविवार को होता है। इस दिन व्रत रखने वालों को सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए। सुबह जल्दी स्नान करके साफ़ कपडे पहने। इस दिन गहरे रंग के कपडे नहीं पहनना है। एक लोटे में शुद्ध और साफ पानी लेकर उसमे रोली, लाल फूल , अक्षत , शक़्कर , चंदन आदि मिलाकर सूर्य देव को अर्ध्य दें और रविवार के व्रत का संकल्प लें। rn

rn

इसके बाद पूजा के लिए एक चौकी तैयार करनी है। चौकी में लाल रंग का कपड़ा रखकर सूर्य देव की तस्वीर स्थापित करें। भगवान को रोली, अक्षत , सुपारी , फूल आदि चढ़ाएं। अब भगवान को फल और मीठे का भोग लगाएं। अब उनको धूप दिखाएं। रविवार की व्रत कथा पढ़े, अंत में भगवान सूर्य की आरती जरूर करें, प्रसाद का वितरण करें।rn

rn

(Disclaimer – यह केवल मान्यताओं पर आधारित एक लेख है, इस लेख में तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए firstevernews.com उत्तरदायी नहीं है।) rn

Share This Article