जनवरी 2024 में होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव, 5 लाख रामभक्तों के आने की है उम्मीद

First Ever News Admin
2 Min Read

Ayodhya Ram Mandir: यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगा। तो वहीं भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव जनवरी 2024 में किया जाना है। बता दें कि यह महोत्सव 10 दिवसीय होगा, इसमें करीब 5 लाख भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। rn

rn

मूर्ति के अभिषेक के लिए PM नरेंद्र मोदी आमंत्रितrn

बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट अगले साल मकर संक्रांति पर्व पर या उसके आसपास राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा। और इसी के मद्देनजर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इसकी कमान राममंदिर ट्रस्ट के साथ संघ व विहिप ने संभाल रखी है। तो वहीं संघ का अनुमान है कि, इस महोत्सव में करीब पांच लाख लोग अयोध्या आ सकते हैं। rn

rn

rn

रामभक्तों के लिए की जाएंगी सभी व्यवस्थाएंrn

अयोध्या आने वाले लोगों की सुविधा का विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है। इसी को लेकर संघ के पदाधिकारी लगातार बैठकें कर आयोजन की तैयारियां देख रहे है और रूपरेखा तैयार कर रहे है। साथ ही संघ की कोशिश है कि महोत्सव में आने वाले सभी रामभक्तों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की जाए, कोई भी रामभक्त राममंदिर से भूखा न जाए। इसलिए शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। rn

rn

संघ कर रहा है लोगों से ये अपील rn

तो वहीं अयोध्या आने वाले लोगों के रुकने के लिए मठ-मंदिरों के अलावा स्कूल-कॉलेजों में भी व्यवस्था की जा सकती है। साथ ही भक्तों के आवागमन के लिए रोडवेज बसों की मदद लिए जाने की योजना बनाई जा रही है। संघ लोगों से अपील कर रहा है कि, अयोध्या आने के बजाय अपने-अपने क्षेत्र के मठ-मंदिरों में अनुष्ठान का आयोजन कर उत्सव मनाएं। rn

Share This Article