अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट! सेना ने राष्ट्रपति बजौम को किया गिरफ्तार

First Ever News Admin
2 Min Read

Niger President Removed: अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट की खबरें आ रही है। खबर आ रही है कि अफ्रीकी देश नाइजर में सैनिकों ने बुधवार 26 जुलाई की देर रात राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम का तख्तापलट कर दिया। साथ ही सैनिकों ने राष्ट्रपति बजौम को सत्ता से हटाने का दावा किया। rn

Niger President Removed: अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट! सेना ने राष्ट्रपति बजौम को किया गिरफ्तार

Niger President Removed: अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट! सेना ने राष्ट्रपति बजौम को किया गिरफ्तार

खबरें ये भी आ रही है कि नाइजर सैनिकों की घोषणा के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कुलीन गार्ड ने बजौम को उनके आधिकारिक आवास से हिरासत में लिया। वहीं गिरफ्तारी के एक दिन बाद गुरुवार को नाइजर के राष्ट्रपति ने घोषणा की कि देश में लोकतंत्र कायम रहेगा।

rn

बुधवार को विद्रोही सैनिकों ने देश की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर उन्हें हिरासत में ले लिया था और घोषणा की थी, कि उन्होंने तख्तापलट कर दिया है। तो वहीं राजधानी नियामे में कई लोग सामान्य रूप में अपना कामकाज किया, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि देश का नियंत्रण किसके हाथ में है। rn

rn

तो वहीं सैन्य कमान की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि यह जानलेवा टकराव को रोकने के लिए तख्तापलट का समर्थन करेगा, जिससे ‘रक्तपात’ हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि करना फिलहाल संभव नहीं है कि यह बयान असली है।rn

rn

rn

Share This Article