Haryana Clerks Strike: हरियाणा सरकार का क्लर्कों को झटका, नो वर्क-नो पे के आदेश जारी…

First Ever News Admin
3 Min Read

Haryana Clerks Strike Update: हरियाणा में हड़ताली क्लर्कों को सरकार ने बड़ा दिया है। बता दें कि सरकार की ओर से हड़तालियों के खिलाफ ‘नो वर्क नो पे’ के ऑर्डर जारी किए गए हैं। साथ ही इसके सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को देर रात सरकार ने सभी जिलों के DC को लेटर जारी करके हड़ताल पर बैठे क्लर्कों की डिटेल तलब की। इसके लिए एक 5 कॉलम प्रोफार्मा भी जारी किया।

rn

rn

आपको बता दें कि हरियाणा में 5 जुलाई से चल रही क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल को आज पूरे 23 दिन हो गए हैं। तो वहीं हरियाणा में क्लर्क एसोसिएशन और सरकार के बीच अब तक 3 दौर की वार्ता हो चुकी है। इसी कड़ी में कल भी सुबह से शाम तक मीटिंग चलती रही, लेकिन 35,400 ग्रेड पे किए जाने से सरकार ने साफ इनकार कर दिया है। rn

rn

सरकार का कहना है कि पे स्केल बढाया जाएगा, लेकिन इतना नहीं बढ़ेगा जितना वह मांग रहे हैं। साथ ही मीटिंग में शामिल क्लर्क एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार ने उन्हें कोई ऑफर नहीं दिया। मांगों को लेकर कोई सकारात्मक बात नहीं होने के कारण क्लर्क एसोसिएशन अपनी हड़ताल जारी रखेगा।rn

rn

करीब 15 हजार क्लर्क हड़ताल परrn

आपको बता दें कगि प्रदेश में करीब 15 हजार क्लर्क हड़ताल पर हैं।तो वहीं सरकार रिपोर्ट मिलने के बाद इन हड़ताली कर्मचारियों को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। दरअसल सरकार ने कहा है कि क्लर्क एसोसिएशन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई थी। क्लर्क की मांग है कि उनका ग्रेप पे 19,900 रुपए से बढ़ाकर 34,500 रुपए कर दिया जाए, जबकि दूसरे राज्यों में भी क्लर्कों का ग्रेड पे हरियाणा के आसपास है।

rn

तो वहीं पंजाब में 19,900 रुपए पर ही क्लर्क काम कर रहे हैं। हिमाचल में 20,200, राजस्थान में 20,800 और यूपी में सबसे ज़्यादा 21,700 रुपए पे स्केल पर क्लर्क काम रहे हैं। हरियाणा यूपी के बराबर क्लर्कों को ग्रेड पे देने को तैयार है, लेकिन क्लर्क अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। rn

Share This Article