बड़ी खबर: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा को कोर्ट ने किया बरी, अरुणा चड्ढा को भी अदालत से राहत

First Ever News Admin
2 Min Read

Air hostess geetika suicide case: बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड केस में आरोपी हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को कोर्ट ने बरी कर दिया। आपको बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में मंगलवार को फैसला सुनाते हुए एक अन्य आरोपी अरुणा चड्ढा को भी बरी कर दिया है।rn

rn

आपको बता दें कि गोपाल कांडा की एयरलाइंस में एयर होस्टेस रहीं गीतिका शर्मा ने 5 अगस्त 2012 को अपने अशोक विहार स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हरियाणा के बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड केस में कोर्ट ने बरी कर दिया है। इसी मामले को लेकर पहले कांडा 18 महीने की सजा काट चुके है। rn

rn

दऱअसल सुसाइड नोट में गीतिका ने लिखा था कि- मैंने अपनी जिंदगी में गोपाल कांडा से बेशर्म इंसान नहीं देखा। वो हमेशा झूठ बोलता है। गीतिका शर्मा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि गोपाल कांडा एक फ्रॉड है और हमेशा लड़कियों के प्रति गलत नजर रखता है। उसकी आदत लड़कियों को प्रताड़ित करने की है, वो हमेशा लड़कियों की ताक में रहता है। तो वहीं गीतिका ने सुसाइड नोट में इस कदम के लिए कांडा और उनकी MDLR कंपनी में सीनियर मैनेजर रहीं अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था। rn

Share This Article