भारत में अवैध घुसपैठ करने वाले 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार

First Ever News Admin
2 Min Read

First Ever News: अवैध रुप से भारत की सीमा में घुसपैठ करने वाले 2 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आव्रजन अधिकारियों ने बिहार में दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, ये दोनों एक महीने से कम समय में दूसरी बार नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र में घुसे हैं। rn

rn

तो वहीं सहायक विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी एस.के. सिंह ने बताया कि उन्हें पूर्वी चंपारण जिले स्थित रक्सौल सीमा चौकी पर शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान विदेशियों के नाम झाओ जिंग और फू कांग हैं और वे दोनों चीन के जाओक्सिंग प्रांत के रहने वाले हैं।rn

rn

सहायक विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी एस.के. सिंह बताया की दोनों के पास वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे, साथ ही उनका दावा था वे पासपोर्ट सीमा पार बीरगंज के एक होटल में भूल आए हैं जहां पर वे पिछली रात रुके थे। सिंह ने बताया कि वे एक ऑटोरिक्शा से सीमा पर पहुंचे थे और पैदल भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश की। आव्रजन विभाग के अधिकारी ने कहा कि, रिकॉर्ड के अनुसार चीनी नागरिकों ने इससे पहले दो जुलाई को भी भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी।rn

rn

Share This Article