China Taiwan Conflict: चीन ने फिर की ताइवान की घेराबंदी, रक्षा क्षेत्र में भेजे 37 सैन्य विमान और 7 समुद्री जहाज

First Ever News Admin
2 Min Read

China Taiwan Conflict: चीन (China) ने फिर की ताइवान की घेराबंदी करते हुए, रक्षा क्षेत्र में 37 सैन्य विमान और 7 समुद्री जहाज भेजा है। बता दें कि ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के बीच 37 चीनी मिलिट्री विमानों और 7 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया। ये जहाज ताइवान के आसपास इलाकों में दिखाई दिए। rn

rn

बताया जा रहा है कि चीनी सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों को शुक्रवार, 21 जुलाई को सुबह 6 बजे से शनिवार, 22 जुलाई को सुबह 6 बजे तक ट्रैक किया गया। तो वहीं MND ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 37 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स के सैन्य विमान और 7 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) जहाजों को ताइवान के आसपास ट्रैक किया गया।

rn

तो वहीं MND के अनुसार, कथित तौर पर 7 नौसेना जहाजों को चीनी सैन्य विमानों के साथ संयुक्त युद्ध तैयारी गश्ती करने के लिए भेजा था। वहीं ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एमएनडी ने कहा कि वह अपनी खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) सिस्टम के साथ स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और उसने जवाब में नौसेना के जहाज, लड़ाकू गश्ती विमान और भूमि-आधारित वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम भेजे हैं।rn

rn

साथ ही ताइवान न्यूज के अनुसार, ट्रैक किए गए विमानों में से 22 ने मध्य रेखा को पार कर लिया या ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी हिस्सों में प्रवेश किया।rn

Share This Article