हरियाणा में महिला पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में ड्यूटी के दौरान नहीं करना होगा ये काम

First Ever News Admin
2 Min Read

First Ever News, Haryana Police: हरियाणा में महिला पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली है, आपको बता दें कि बाहर दूसरे राज्यों में ड्यूटी पर जाने वाली महिला पुलिसकर्मियों को इससे फायदा मिलेगा। तो वहीं दूसरे राज्यों में पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ होने वाली परेशानी को देखते हुए अब वह अकेले ड्यूटी पर नहीं जाएंगी। rn

rn

आपको बता दें कि अब उनके साथ एक महिला सहकर्मी की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। तो वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एंव व्यवस्था आईपीएस ममता सिंह की ओर से इस संबंध में ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।rn

rn

सभी पुलिसकर्मियों के साथ ही जिलों के एसपी को इस ऑर्डर का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।rn

rn

इस फैसले की वजह भी आईपीएस ममता सिंह के द्वारा जारी ऑर्डर में दी गई है। ऑर्डर में लिखा है कि विगत दिनों एक मामला पुलिस मुख्यालय और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया है।rn

हरियाणा में एक जिले की पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सरकारी कार्य के लिए दो तीन दिनों के लिए हरियाणा से बाहर दूसरे राज्य में गए थे।rn

rn

उनके साथ एक अकेली महिला पुलिसकर्मी को नियुक्त कर दिया गया, जिस पर महिला पुलिसकर्मी को अपने आप में पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ असहज महसूस किया गया।

rn

ऑर्डर में ममता सिंह ने लिखा है कि पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम के साथ अकेली महिला पुलिसकर्मी को ड्यूटी पर भेजना पूरी तरह से गलत है।rn

rn

देखें ऑर्डर…rn

हरियाणा में महिला पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में ड्यूटी के दौरान नहीं करना होगा ये काम

rn

Share This Article