Haryana Weather: हरियाणा के 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, चार दिन एक्टिव रहेगा मानसून

First Ever News Admin
1 Min Read

चंडीगढ़: हरियाणा के 22 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, बता दें कि हरियाणा में आज से अगले 4 दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। तो वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक हरियाणा में 22 जुलाई बारिश होने की संभावनाएं जताई गई हैं। इसके साथ ही बिजली भी गिरने की संभावनाएं हैं।इसी को लेकर मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।rn

rn

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनीrn

तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि इनमें उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल है। तो वहीं इसी प्रकार दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत पानीपत में बारिश हो सकती है। rn

rn

rn

Share This Article