Vastu tips: धन को चुंबक की तरह आकर्षित करता है ये चमत्कारी पौधा, मनी प्लांट छोडकर इसे लगाएं

First Ever News Admin
3 Min Read

Crassula Plant: अपार धन दौलत तो सबको चाहिए, और इसके लिए हर व्यक्ति कड़ी मेहनत भी करता है, लेकिन कभी-कभी मेहनत का फल उतना नहीं मिलता, जितना मिलना चाहिए। यही वजह है कि लोग घर में वास्तु और ज्योतिष के उपाय करते हैं। rn

rn

मनी प्लांट से ज्यादा चमत्कारी होता है क्रासुला का पौधाrn

कई बार वास्तु शास्त्र के उपाय भी बेहद कारगर साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र में धन वृद्धि के लिए वैसे तो मनी प्लांट को लगाने की बात कही जाती है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी और प्रभावशाली होता है क्रासुला का पौधा। क्रासुला के पौधे को मनी ट्री, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट, जेड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इसके नाम से ही इसकी खासियत का पता लग जाता है। तो चलिए जानते हैं इस चमत्कारी पौधे के बारे में… rn

rn

धन के नए रास्ते खुलते हैंrn

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को बेहद शुभ और चमत्कारी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि, ये पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी ओर खींचता है। कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। साथ ही धन के नए रास्ते खुलते हैं। rn

rn

घर या ऑफिस में लगाना चाहिए ये पौधा rn

ऐसा माना जाता है कि, क्रासुला के पौधे को घर या ऑफिस में इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आपके पास पैसा खूब आता है लेकिन टिकता नहीं, तो आप क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं। rn

rn

घर के मुख्य द्वार के दायीं तरफ लगाएं ये पौधाrn

इस पौधे के बारे में मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी ओर खींचता है। इसे घर के मुख्य द्वार के दायीं तरफ लगाएं। फिर देखिए, कैसे आपके घर में धन की वर्षा होने लगेगी। rn

rn

धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है ये पौधाrn

क्रासुला के पौधे को लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगा दें, फिर ये अपने आप फैलता रहेगा। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है।rn

rn

Disclaimer – (यह केवल मान्यताओं पर आधारित एक लेख है, इस लेख में तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए firstevernews.com उत्तरदायी नहीं है।)



rn

rn

Share This Article