Chandrayaan 3 Launch Live: चंद्रयान-3 आज लॉन्च होगा, ऑनलाइन और टीवी पर लाइव देख सकेंगे लॉन्चिंग

First Ever News Admin
3 Min Read

Chandrayaan 3 Launch: भारत आज चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करके इतिहास रचने जा रहा है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। बता दें कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद आज चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) मिशन लॉन्च होगा। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए इसे स्पेस में भेजा जाएगा। फिलहाल क्रायोजेनिक स्टेज की प्रोपेलेंट फिलिंग की जा रही है। rn

rn

PM मोदी ने मिशन के लिए दी शुभकामनाएं rn

चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत के स्पेस सेक्टर में 14 जुलाई 2023 की तारीख हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगी। हमारा तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा, चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं!rn

करीब 40 दिन बाद लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि लूनर सरफेस कितनी सिस्मिक है, सॉइल और डस्ट की स्टडी की जाएगी। बता दें कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है। तो वहीं 4 साल पहले भेजे गए चंद्रयान 2 की लागत भी 603 करोड़ रुपए थी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पर भी 375 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।rn

rn

ऑनलाइन और टीवी पर लाइव देख सकेंगे लॉन्चिंगrn

आपको बता दें कि ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव दिखाई जाएगी। आप दूरदर्शन पर भी चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं। तो वहीं जो लोग सतीश धवन स्पेस सेंटर में लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं, उनके लिए स्पेस एजेंसी ने ivg.shar.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था, लेकिन अब रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है। rn

Share This Article