Haryana Rain: हरियाणा के 10 शहरों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

First Ever News Admin
2 Min Read

चंडीगढ़: हरियाणा में लगातार हुई बारिश से कई जिले जलमग्न हो गए है, हालात बेकाबू है। इसके अलावा हरियाणा के 13 जिलों में घग्गर और यमुना का पानी घुस गया है। राज्य के 240 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। यहां अंबाला, करनाल, पानीपत और सोनीपत के बाद अब जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल और सिरसा जिले में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

rn

तो वहीं आईएमडी ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर सहित प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश मूसलाधार नहीं रहने वाली है, यह अलग अलग खंडों में कुछ देर के लिए अलग अलग स्थानों पर देखने को मिलेगी। rn

rn

दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारीrn

तो वहीं हरियाणा में बाढ़ वाले जिलों में बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी के चलते हरियाणा में मौसम विभाग की तरफ से दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि प्रदेश में अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। rn

rn

हरियाणा के इन 10 शहरों में बारिश अलर्टrn

बता दें कि चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 शहरों के लिए रात 7 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इनमें लोहारू, भिवानी, तोशाम, सिवानी, हांसी, हिसार, आदमपुर, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद शहर शामिल हैं। तो वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में अभी खतरा टला नहीं है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से राज्य की नदियां खासकर यमुना हालात खराब कर सकती है। हालांकि 15 के बाद से फिर से राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा। rn

rn

Share This Article