Chandigarh Rain: चंडीगढ़ में टूटा 23 साल का रिकॉर्ड, आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी

First Ever News Admin
2 Min Read

Chandigarh Rain: चंडीगढ़ में बारिश ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, बता दें कि यहां 24 घंटों में 322 मिमी बारिश हुई है। यहां जुलाई के किसी एक दिन में इतनी बारिश पहले कभी नहीं देखी गई थी। बारिश के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव हो गया है, साथ ही शहर का यातायात भी प्रभावित हुआ है। तो वहीं इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। तो वहीं नगर निगम के कर्मचारी भी जलभराव की समस्या से निपटने में लगे हुए हैं।rn

rn

आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारीrn

बता दें कि बारिश के चलते चंडीगढ़ के कई निचले इलाकों में पानी भर गया और अंडरपास जलमग्न हो गए। जिसके बाद बड़ी संख्या में निवासियों ने पेड़ों के उखड़ने, निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने और बारिश का पानी उनके घरों में घुसने की सूचना दी है। आईएमडी (IMD) ने राज्य के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, आईएमडी द्वारा पहले से ही भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के साथ, पंजाब सरकार हाई अलर्ट पर है।rn

rn

सुखना लेक हुई ओवर फ्लोrn

बता दें कि लगातार बारिश होने से यहां पानी का स्तर 1,162.54 फीट तक पहुंचने पर अधिकारियों ने सुखना झील के द्वार खोल दिए। सुखना चोए, जो झील के अतिरिक्त पानी को घग्गर नदी तक ले जाती है। rn

Share This Article