Vastu tips: रसोईघर से जुड़े इन नियमों से आएगी घर में सकारात्मकता, जानें विस्तार से..

First Ever News Admin
2 Min Read

वास्तु टिप्स: हर घर में एक किचन जरूर होता है, और किचन घर का मुख्य भाग होता है। इसमें सुबह और शाम बहुत सी चीजें बनाई जाती है। इसलिए किचन का साफ सुथरा और अच्छा होना बेहद जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार बहुत सी चीजों के लिए नियम होते हैं, उसी तरह किचन के लिए भी वास्तु नियम होते हैं।

rn

किचन में वास्तु नियमों का पालन जरुरी rn

अगर आप किचन में वास्तु नियमों का पालन करते हैं, तो इससे आपके घर में धन और संपत्ति बढ़ते हैं। साथ ही आपको दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है। रसोई घर में भी कुछ चीजों को रखने और इस्तेमाल करने से जुड़ी बातों के बारे में आपको जानना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाएगी, साथ ही आपके घर में बरकत बढ़ेगीrn

तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए

रसोई घर में काम करने के बाद आपको इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। हर घर में कढ़ाई और तवे का इस्तेमाल जरूर होता है, रोटी बनाने के बाद तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। इससे आपको धन हानि हो सकती है। इसके अलावा कढ़ाई को भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। इन दोनों चीजों को इस्तेमाल करने के बाद आप सीधा ही रखें। इसके अलावा काम खत्म हो जाने के बाद तवे और कढ़ाई दोनों को तुरंत धो लें। rn

rn

तवे और कढ़ाई को गैस पर खाली नहीं रखना चाहिएrn

तवे और कढ़ाई को गैस पर खाली नहीं रखना चाहिए, जब काम ना हो तब उन्हें हटा देना चाहिए। इनके इस्तेमाल करने के बाद पानी के छींटे इन पर नहीं डालने चाहिए। गर्म तवे के ऊपर पानी के छींटे डालने से आपके घर में दरिद्रता आती है। इसलिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। तवे को अपने आप ठंडा होना देना चाहिए, रसोई घर में आपको इन सभी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। rn

Share This Article