Summer Drinks: क्या आप गर्म मौसम में अधिक शीतल पेय पीते हैं? तो पहले जान लें ये बातें!

First Ever News Admin
2 Min Read

गर्मी का मौसम है और लोग गर्मी से बेहाल है, ऐसे में आप क्या करते हो?, आप ठंडे पानी या कोल्ड ड्रिंक्स से गर्मी से शुकुन पाने की सोचते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए कितनी खतरनाक होती है। तो वहीं डॉक्टर भी मानेते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स से कई सारी समस्याएं हो सकती है।rn

rn

किडनी के कैल्शियम को नुकसानrn

बताया जाता है कि कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी के कैल्शियम को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही इसमें उच्च कार्बन डाइऑक्साइड होता है, जो दांतों के सड़ने के खतरे को बढ़ाता है। उच्च शर्करा का स्तर आंतों की समस्या पैदा कर सकता है। शीतल पेय में उच्च सोडियम रक्तचाप बढ़ाता है, जिसका हृदय पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है।rn

rn

मोटापे का खतरा बढ़ जाता हैrn

इतना ही नहीं मोटापा बढ़ाता है कार्बोनेटेड पेय में चीनी और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इन ड्रिंक्स के नियमित सेवन से वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है।rn

rn

हड्डी की स्वास्थ्य समस्याएंrn

कुछ कार्बोनेटेड पेय पदार्थों में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो कैल्शियम को अवशोषित करने की शरीर की क्षमता में हस्तक्षेप करता है। समय के साथ, यह हड्डियों को कमजोर कर देता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।rn

rn

दांतों के इनेमल को नष्ट कर देते हैं rn

कार्बोनेटेड पेय दांतों के इनेमल को नष्ट कर देते हैं और दांतों की सड़न पैदा करते हैं। इन ड्रिंक्स में एसिड और शुगर के कॉम्बिनेशन से दांतों की समस्या का खतरा बढ़ जाता है।rn

rn

निर्जलीकरणrn

हालांकि इन पेय पदार्थों में प्यास बुझाने के गुण होते हैं, कार्बोनेटेड पेय वास्तव में निर्जलीकरण को बढ़ाते हैं।rn

rn

पाचन संबंधी समस्याएंrn

इन पेय पदार्थों में कार्बोनेशन कुछ लोगों में सूजन, गैस और बेचैनी पैदा कर सकता है। बहुत अधिक चीनी बैक्टीरिया के संतुलन को बिगाड़ सकती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।rn

rn

Share This Article