Haryana News: आढ़ती के साथ साढ़े 9 करोड़ की धोखाधड़ी, जानिए कहां का है मामला

First Ever News Admin
1 Min Read

हरियाणा के हिसार में आढ़ती के साथ साढ़े 9 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, बता दें कि मामला बरवाला कस्बे का है, जहां एक आढ़ती से साढ़े 9 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। वहीं पीड़ित आढ़ती ने करनाल की भगवती राइस मिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। rn

rn

बरवाला के आढ़ती हनुमान ने बताया कि उसकी 2012 से भगवती राइस मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंगला के साथ जान पहचान है और वह मंडी में काफी वर्षों से आढ़त का काम करता है। अजय सिंगला के साथ कई वर्षों से काम करने के कारण विश्वास बढ़ गया था। और इसी विश्वास के कारण धान की सप्लाई करता रहा और बिल भेजता रहा।

यह सिलसिला कई वर्षों से चलता आ रहा था। आढ़ती के अनुसार 31 मार्च 2023 तक उसका नौ करोड़ 50 लाख रुपये भगवती राइस मिल पर बकाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।rn

Share This Article