Big News: कतर में 8 भारतीयों को मिली मौत की सजा, अब भारत ने उठाया ये कदम…

First Ever News Admin
2 Min Read

First Ever News, Big Breaking, Qatar, MEA, Qatar News: कतर में 8 भारतीयों को मिली मौत की सजा मिली है। आपको बता दें कि कतर की राजधानी दोहा में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाई गई है। तो वहीं अब इस मामले में विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। rn

Big News: कतर में 8 भारतीयों को मिली मौत की सजा, अब भारत ने उठाया ये कदम...

rn

आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय ने कहा- मौत की सजा के फैसले से हम गहरे सदमे में हैं और विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं, और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। rn

rn

इसके बाद कहा- हम इस मामले को बहुत महत्व देते हैं और इस पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम फैसले को कतर के अधिकारियों के समक्ष भी उठाएंगे।rn

rn

rn

इस दिन लिया था हिरासत में rn

खबरों के मुताबिक भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व कर्मियों को 30 अगस्त 2022 की रात को हिरासत में ले लिया गया था। जिसके बाद उन्हें एकांत कारावास में रखा गया था, तो वहीं हिरासत में लिए गए लोगों में कमांडर (सेवानिवृत्त) पूर्णेंदु तिवारी हैं, जो एक भारतीय प्रवासी हैं, जिन्हें 2019 में प्रवासी भारती सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। rn

rn

बताया जा रहा है कि कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पूर्णंदू तिवारी भारतीय नौसेना में कई बड़े जहाजों की कमान संभाल चुके हैं। rn

कतर की एक निजी कंपनी में कर रहे थे कामrn

खबरों के मुताबिक सेवानिवृत होने के बाद ये सभी नौसैनिक कतर की एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। तो वहीं यह कंपनी कतरी एमिरी नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं प्रदान करती है। rn

जानकारी के अनुसार कंपनी का नाम दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एवं कंसल्टेंसीज सर्विसेज है। कंपनी खुद को कतर रक्षा, सुरक्षा एवं अन्य सरकारी एजेंसी की स्थानीय भागीदार बताती है। rn

rn

rn

Share This Article