रोहित शर्मा ने छोड़ दी मुंबई इंडियंस की टीम, ट्विटर पर किया अनफॉलो फैंस निराश

Admin
2 Min Read
Rohit Sharma left Mumbai Indians team, unfollowed fans on Twitter, disappointed fans

क्रिकेटर रोहित शर्मा को लेकर एक बडी खबर आ रही है, आपको बता दें कि IPl 2024 की शुरुआत 18 मार्च से होने वाली है, लेकिन उससे पहले रोहित से जुड़ी ये बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने IPL की शुरुआत से पहले ही कई बड़े फैसले लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दे दी है, जिसके बाद पूरी टीम में नाराजगी देकने को मिल रही है।

Rohit Sharma ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो!

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी वापस लेकर हार्दिक पांड्या को दी है। तो वहीं मुंबई इंडियंस के इस फैसले के बाद से रोहित शर्मा के फैंस उदास हो गए और लाखों फैंस ने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। खबरों के अनुसार अब रोहित शर्मा ने भी मुंबई इंडियंस को ट्विटर से अनफॉलो कर दिया है।

लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी खबर नहीं है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है या फिर वो ट्वीटर पर पहले से ही मुंबई इंडियंस को फॉलो नहीं कर करते थे।

जानें कितनी बार ट्राफी दिला चुके रोहित

बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा IPL के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने IPL 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी और अपने कप्तानी में अब तक 5 बार मुंबई को ट्रॉफी दिलाई है। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को सबसे पहले IPL 2013, फिर IPL 2015, IPL 2017, IPL 2019 और IPL 2020 में खिताब हासिल कराया था।

 

Share This Article