इंडिया और अफगानिस्तान के मैच में रोहित शर्मा ने बनाया विश्वरिकार्ड, ऐसे करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Admin
2 Min Read
Rohit Sharma made a world record in the match between India and Afghanistan, became the first player in the world to do so

IND vs AFG: इंडिया और अफगानिस्तान के मैच में रोहित शर्मा ने मैक्सवेल और सूर्यकुमार को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे तीसरे T20 मैच में शतक जड़ा दिया। दरअसल रोहित ने एक साल से भी ज्यादा समय बाद इस सीरीज के साथ T20 में वापसी की है।

 

नाबाद 69 गेंदों में 121 रन की पारी खेली

आपको बता दें कि रोहित ओपनिंग करने उतरे, और एक के बाद एक भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। तो वहीं 22 रन के स्कोर पर टीम इंडिया 4 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद रोहित ने पारी संभालते हुए रिंकू सिंह के सात 190 रनो की साझेदारी की।   बता दें कि रोहित ने नाबाद 69 गेंदों में 121 रन की पारी खेली, उनकी इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

 

मैक्सवेल और सूर्यकुमार को पछाडा

दरअसल रोहित का ये 5वां अंतरराष्ट्रीय T20  शतक है, जिसके साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा T20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल जिन्होंने चार-चार शतक जमाए उनको भी पीछे छोड़ दिया हैं। तो वहीं रोहित ने साल 2019 तक चार T20 शतक जमा दिए थे, जिसके बाद 5वां शतक लगाने में उन्हें पांच साल लग गए।

 

Share This Article