वैसे तो महिंद्रा की गाडियों को काफी दमदार माना जाता रहा है, लेकिन आज हम बात करेंगे Mahindra XUV300 Facelift के बारे में। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी XUV400 EV फेसलिफ्ट को मार्केट में उतारा है। तो चलिए आपको बताते हैं इस नई गाड़ी के बारे में..
Mahindra XUV300 Facelift के फिचर्स
बता दें कि कपंनी अब अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV300 Facelift को लॉन्च करने जा रही है। इसमें भी कंपनी XUV400 EV की तरह ही कई नए अप्डेट्स देगी। साथ ही इसमें नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। तो वहीं कंपनी इसे लेटेस्ट एड्रेनोएक्स यूजर इंटरफेस से लैस होगी और एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी देगी।
नई एसयूवी में आपको 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नई सीट अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे आधुनिक फीचर्स आपको मिल सकते हैं।
इसके साथ ही आपको इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि कंपनी इसके सेंटर कंसोल में अपडेट करेगी। कंपनी इसके हाई एंड वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ भी दे सकती है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।
जानें Mahindra XUV300 Facelift के दमदार इंजन के बारे में
बता दें कि Mahindra XUV300 Facelift में आपको 1.2L टर्बो MPI, 1.2L टर्बो GDI और 1.5L टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। जिनकी कीमत क्रमशः 110PS, 130PS और 117PS की पॉवर प्रोड्यूस करने की है। इस एसयूवी में बेहतर ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। इसमें आपको पहले के मुकाबले काफी ज्यादा ट्रांसमिशन मिलने वाला है।