Weather Update Today: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों की टेंशन बढ़ी, जानें मौसम विभाग का अपडेट

First Ever News Admin
3 Min Read

First Ever News, Mausam Update Today, Weather Update Today: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। आपको बता दें कि किसानों की धान की पकी हुई फसल मंडियों में खुले आसमान के निचे पड़ी हुई है, साथ ही आधे किसानों की फसल पकी हुई खेतों में ही खड़ी है, जिसकी कटाई होनी बाकी है। अगर बारिश हुई तो किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।rn

rn

जानें मौसम विभाग का अलर्ट rn

बता दें कि भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। तो वहीं मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में आनेवाले दिनों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। rn

rn

अगले 48 घंटो बारिश की संभावनाrn

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटो तक दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होगी। बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर की रात से मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ होगा। 14 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी भारत में इसका प्रभाव दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच निचले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी करेगा।rn

rn

इन राज्यों में जानें मोसम का हालrn

आपको बता दें कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान घटने से सुबह ठंड बढ़ी हैं, तो वहीं दिन में अच्छी धूप के चलते गर्मी का एहसास बना रहता है। नई दिल्ली में आज 13 अक्टूबर को मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम 17 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री तापमान हो सकता हैं। वहीं आज नई दिल्ली में आकाश साफ रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार से नई दिल्ली में बारिश हो सकती हैं। rn

rn

rn

तो वहीं इसी के साथ ही आज लखनऊ में न्यूनतम 22 डिग्री से अधिकतम 35 डिग्री तापमान हो सकता हैं। दिन भर आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम 21 डिग्री से अधिकतम 34 डिग्री तापमान हो सकता हैं। rn

rn

तो वहीं आज लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार। दक्षिण कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 14 अक्टूबर को लद्दाख, जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।15 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की संभावना हैं।

rn

rn

Share This Article