Weather Update News: एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम विभाग की चेतावनी..

First Ever News Admin
3 Min Read

First Ever News, Weather Update: मानसून की विदाई के साथ ही हरियाणा में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी के चलते मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिल सकता हैं। इसी के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे है।rn

rn

बता दें कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फिलहाल दिन का तापमान बढ़ने के कारण गर्मी बनी हुई है। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है, तो वहीं मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी। rn

rn

अगर बात करें पिछले 5 सालों की तो इस बार अक्टूबर के 10 दिन सबसे ज्यादा गर्म रहे है। तो वहीं एक दिन पहले ही हिसार में दिन का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। rn

rn

इतना ही नहीं लगातार बढ़ते तापमान के पीछे दो कारण सामने आए हैं। पहला लगातार जल रही पराली है, पराली जलाने से पारा नीचे नहीं आ रहा है। तो वहीं दूसरा कभी पूर्वी तो कभी दक्षिणी हवाएं चल रही हैं, इससे भी तापमान बढ़ रहा है।rn

rn

rn

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव की संभावना है। ऐसे में बारिश होती है, तो केवल ठंड बढ़ने लगेगी, हालांकि मौसम में नमी बढ़ी और हवा की रफ्तार कम हुई तो स्मॉग का सामना भी करना पड़ सकता है।rn

rn

rn

15 से 17 अक्टूबर एक नया पश्चिमी विक्षोभrn

आपको बता दें कि राज्य के पश्चिमी भागों में 15 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों और बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।rn

rn

तो वहीं इसी के साथ 16 से 17 अक्टूबर को विक्षोभ का प्रभाव सर्वाधिक रहने और जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ ही 18 अक्टूबर को भी राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।rn

Share This Article