103 साल की उम्र में बुजुर्ग ने रचाई शादी, निकाह का वीडियो आया सामने

Admin
2 Min Read
Elderly man got married at the age of 103, video of the marriage surfaced

Marriage Viral Video: आपने अक्सर शादियों के किस्से सुने होंगे या फिर वीडियो देखें होंगे, लेकिन आज जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं उसको देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई चलिए आपको बताते हैं।

तेजी से वायरल हो रहा शादी का वीडियो

आपको बता दें कि  मध्य प्रदेश में एक अनोखी शादी की चर्चा हो रही है, दरअसल ये शादी इसलिए अनोखी है, क्योंकि दूल्हे की उम्र 103 साल और दुल्हन की उम्र 49 साल है। बताया जा रहा है कि ये कपल भोपाल के रहने वाले हैं।

शादी साल 2023 में हुई

हालांकि ये शादी साल 2023 में हुई है, लेकिन इसका वीडियो 2024  वायरल हुआ। दोनों के निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 28 जनवरी को सोशल मीडिया पर इस निकाह का वीडियो शेयर किया गया था, जो वायरल हो गया। तो वहीं वीडियो में हबीब नजर एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापस अपने घर लौटते दिख रहे हैं। तो वहीं इस दौरान लोग हबीब को बधाइयां भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

क्यों करना पड़ा हबीब को ये निकाह

खबरों के मुताबिक भोपाल के इतवारा के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर का पहला निकाह नासिक में हुआ था। तो वहीं दूसरा निकाह लखनऊ में हुआ था। लेकिन कुछ समय पहले दूसरी पत्नी के इंतकाल के बाद हबीब को अकेलापन सताने लगा, जिसके बाद उन्होंने निकाह करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि इनको फिरोज जहां के रूप में हमसफर मिली, जिसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। दरअसल फिरोज जहां के पति का इंतकाल हो गया था और वो तब से अकेली थीं।

 

Share This Article