MBBS स्टूडेंट का बर्थडे पार्टी में कत्ल, शाम को केक काटा…सुबह मिली लाश!

First Ever News Admin
2 Min Read

First Ever News, UP News: उत्तर प्रदेश में सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां अपराधियों के हौसले बुलंद है, ताजा मामला कानपुर से सामने आया है। rn

rn

MBBS स्टूडेंट का बर्थडे पार्टी में कत्ल!rn

आपको बता दें कि यहां एक डेंटल कॉलेज में MBBS स्टूडेंट का शव मिलने से सनसनी फैल गई, शव हॉस्टल के बेसमेंट में पाया गया। तो वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस और कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।rn

rn

पिता का आरोप है कि बेटे का शव खून से लथपथ मिला था, उसकी हत्या की गई है। जबकि, पुलिस और कॉलेज प्रबंधन इसे हादसा बताने पर तुले हैं। उन्होंने एसआईटी जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि घटना के दो दिन पहले छात्र का जन्मदिन था, वो दोस्तों को बर्थडे की पार्टी दे रहा था।rn

ये है पूरा मामला-

बता दें कि बीते रविवार को हॉस्टल के बेसमेंट में MBBS सेकेंड ईयर के छात्र साहिल सारस्वत का शव मिला था। तो वहीं छात्र का शव मिलने से पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

rn

तो वहीं मृतक के पिता के अनुसार, साहिल के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, बॉडी में कई कट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार नियम के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। rn

rn

Share This Article