Assembly election 2023 Date: 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, फटाफट जानें पूरा शेड्यूल

First Ever News Admin
3 Min Read

First Ever News, Assembly Election 2023Date: आज यानी 09 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग यानी (Election commission of india) ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। तो चलिए जानते हैं कब- कहां होंगे चुनाव, और इनके नतीजे कब आएंगें-rn

rn

राजस्थान विधानसभा चुनावrn

आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं। यहां 23 नवंबर को मतादन होगा, इसी के साथ ही 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। अगर यहां विधानसभा सीटों की बात करें तो, 200 सीटें हैं और यहां बहुमत के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है।rn

rn

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावrn

तो वहीं मध्य प्रदेश में तीन चरणों में नवंबर में चुनाव। बता दें कि यहां 17 नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। बता दें कि यहां विधानसभा में 230 सीटें हैं, तो वहीं सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 116 है।rn

rn

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावrn

बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार है। बात करें चुनावों की यहां 7 और 17 नवंबर को चुनाव होंगे, इसके बाद चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। आपको बता दें कि यहां विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं, तो वहीं यहां बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है।rn

rn

तेलंगाना विधानसभाrn

बात करें तेलंगाना की तो यहां 30 नवंबर को चुनाव होंगे, जिसके बाद चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। अगर बात करें विधानसभा सीटों की तो यहां विधानसभा में कुल 119 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 60 है।rn

rn

मिजोरम विधानसभा

मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होंगे, इसी के साथ ही चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। अगर बात करें यहां विधानसभा सीटों की तो कुल 40 सीटें हैं, यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 है।

Share This Article