Poonam Pandey का 32 साल की उम्र में निधन, मौत के कारणों का हुआ खुलासा!

Admin
2 Min Read
Poonam Pandey का 32 साल की उम्र में निधन, मौत के कारणों का हुआ खुलासा!

Poonam Pandey Death:  हमेशा अपनी बोल्डनेस और विवादों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर था, तो वहीं इसकी जानकारी पूनम के इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई है। जिसमें लिखा है कि उनका आज सुबह निधन हो गया है।

 

सोशल मीडिया हैंडल पर जो पोस्ट शेयर

खबरों के मुताबिक उनके सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है- ये सुबह हमारे लिए दुख भरी है, आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर व्यक्ति जो कभी भी उनसे मिला, उसे उनसे प्रेम मिला। दुख के इस समय में, हम अपनी गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम उनके द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करेंगे।

 

पूनम पांडे की मैनेजर निकिता ने की पुष्टी

बताया जा रहा है कि पूनम पांडे की मैनेजर निकिता ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- उनकी मौत उनके उत्तर प्रदेश में अपने घर में हुई है। इसके बाद कहा- हर कोई इस खबर से हैरान है, जबकि कुछ लोग शोक जता रहे हैं। सब हैरान हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही पूनम को इवेंट्स में देखा गया था और उसने सोशल मीडिया पर अपडेट भी शेयर किया था।

 

पूनम पांडे एक पॉपुलर मॉडल थी

आपको बता दें कि पूनम पांडे एक पॉपुलर मॉडल थीं और वह अपने बोल्ड वीडियोज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती थीं। तो वहीं आखिरी बार उन्हे कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप में देखा गया था।

 

 

Share This Article