Haryana News: हरियाणा से एक बड़ी खबर आ रही है, हरियाणा में भाजपा और जजपा (BJP-JJP) का गठबंधन टूटने जा रहा है, हालांकि इसको लेकर औपचारिक ऐलान होना बाकी है। आपको बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और जननायक जनता पार्टी यानी (BJP-JJP) का गठबंधन टूट गया है।
गठबंधन टूटने की वजह!

खबरों के मुताबिक जजपा (JJP) हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी, तो वहीं भाजपा (BJP) का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है।
हरियाणा में सीटों का समीकरण
आपको बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 41 भाजपा, 30 कांग्रेस, 10 जजपा, 1 इनेलो, 1 हलोपा और 7 निर्दलीय हैं। तो वहीं बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। आपको बता दें कि अभी भाजपा-जजपा (BJP-JJP) की गठबंधन की सरकार में भाजपा के 41, जजपा के 10 और एक निर्दलीय रणजीत चौटाला सरकार में है।