Dhanteras 2023: इस धनतेरस खरीदें ये चीजें, मां लक्ष्मी करेगी धनवर्षा, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

First Ever News Admin
3 Min Read

First Ever News, Dhanteras 2023: हर व्यक्ति चाहता है उसके पास धन दौलत बनी रहे और इसके लिए वो कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा करता है। तो वहीं अब त्योहारों का सीजन भी शुरु हो चुका है, इसी कड़ी में बात करें धनतेरस की तो इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। rn

rn

rn

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते है धनतेरस- rn

बता दें कि यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। तो वहीं इस दिन आयुर्वेद के पिता भगवान धन्वंतरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खरीदारी का बड़ा ही महत्व है। rn

rn

इस दिन लोग सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदते हैं- rn

तो वहीं खासतौर पर इस दिन लोग सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुओं में तेरह गुणा वृद्धि होती है। वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन उत्तम होता है, rn

लेकिन इस दिन यदि शुभ मुहूर्त को देखकर कोई वस्तु खरीदी जाए तो वह समान लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करता है, तो चलिए धनतेरस 2023 पूजा मुहूर्त के बारे में बताते हैं- rn

rn

Dhanteras 2023 पूजा मुहूर्त- rn

बता दें कि धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है।rn

rn

Dhanteras 2023 पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त- rn

तो वहीं धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, इस साल धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है।

rn

Dhanteras 2023 पर खरीदें ये चीजें- rn

बता दें कि इस धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है, मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।rn

rn

तो वहीं धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। rn

Disclaimer – यह केवल मान्यताओं पर आधारित एक लेख है, इस लेख में तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए firstevernews.com उत्तरदायी नहीं है।

TAGGED:
Share This Article