Haryana: इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस के 2 पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आमने सामने, जानें यहां से कब कौन बना सांसद

Admin
3 Min Read
Haryana news: election contest sirsa lok sabha seat

Loksabha Election 2024:  हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, आपको बता दें कि हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के 2 पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आमने सामने है। दरअसल हरियाणा में इस बार सिरसा लोकसभा में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने सिरसा से कुमारी सैलजा और बीजेपी ने डा. अशोक तंवर को टिकट दिया है। लेकिन यहां खास बात ये है कि दोनों ही प्रत्याशी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और दोनों ने ही कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

सिरसा लोकसभा सीट के बारे में जानें?

Haryana news: election contest sirsa lok sabha seat
Haryana news: election contest sirsa lok sabha seat

बता दें कि कुमारी सैलजा 1991 और 1996 में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। साल 1998 में हुए संसदीय चुनाव में डा. सुशील इंदौरा से पराजित होने के बाद सैलजा ने अंबाला का रुख कर लिया था। अब सैलजा की फिर से सिरसा में वापसी हो गई है। 1996 के बाद अब वह 2024 में सांसद का चुनाव सिरसा से लड़ रही हैं। कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह दिग्गज राजनीतिक रहे हैं। वे चार बार सिरसा से सांसद रह चुके हैं। 1966 को हरियाणा के गठन के बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार वह सिरसा लोकसभा से सांसद बने थे। इसके बाद 1971, 1980 और 1984 में भी सांसद बने।

डा. अशोक तंवर इस सीट पर हार गए थे

वहीं सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने 2009 के लोकसभा चुनाव सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ा था और यह सीट उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी INLD के डा. सीता राम को 35499 मतों के अंतर से हरा कर जीती थी। 2014 में डा. अशोक तंवर इस सीट पर इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी से हार गए थे। 2019 में उनको भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने हराया था।

जानें सिरसा में कब कौन बना सांसद?

  • चौधरी दलबीर सिंह- 1967, 1971, 1980 और 1984
  • चांदराम- 1977
  • हेतराम- 1988 और 1989
  • कुमारी सैलजा – 1991 और 1996
  • सुशील इंदौरा- 1998 और 1999
  • आत्मा सिंह गिल- 2004
  • अशोक तंवर- 2009
  • चरणजीत सिंह रोड़ी – 2014
  • सुनीता दुग्गल 2019
Share This Article