Birthday Manmohan singh: 91वें साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, PM मोदी ने दी बधाई

First Ever News Admin
1 Min Read

First Ever News, Former Prime Minister Manmohan Singh Birthday: आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन है, बता दें कि आज मनमोहन सिंह 91वें साल के हो गए हैं। तो वहीं इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी (PM Modi) ने उनके 91वें जन्मदिन पर बधाई दी। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा,- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं उनकी दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

rn

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उनका जन्म पंजाब के गाह गांव में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। तो वहीं मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं।

दरअसल मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है। मनमोहन सिंह इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं, और वह पिछले कुछ समय से बीमार हैं। rn

rn

Share This Article