Luna 25 Russia: आखिर क्या हुआ रूस के लूना-25 अंतरिक्ष यान को, चंद्रमा पर लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी

First Ever News Admin
2 Min Read

International News: रूस के ‘लूना-25′ अंतरिक्ष यान में चंद्रमा पर ‘लैंडिंग’ से पहले शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई। तो वहीं इसको लेकर रूस की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ का कहना है- जब वह प्री-लैंडिंग ऑर्बिट में ट्रांसफर होने के लिए तैयार हो रहा था, तो लूना-25 (Luna 25 Russia) अंतरिक्ष यान में एक असमान्य स्थिति पैदा हुई है। अंतरिक्ष एजेंसी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा- अभियान के दौरान स्वचालित स्टेशन में एक असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे निर्दिष्ट मानकों के साथ निर्धारित प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया जा सका।rn

rn

खराबी का अभी तक पता नहीं चल पायाrn

दरअसल रूसी अंतरिक्ष यान सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि क्या यह खराबी लूना-25 के चंद्रमा पर लैंडिंग को प्रभावित करेगी या नहीं। साथ ही इसे चंद्रमा के एक हिस्से का पता लगाने के लिए वैश्विक महाशक्तियों के बीच होड़ का हिस्सा बताया जा रहा है। तो वहीं वैज्ञानिकों का मानना है- चंद्रमा के इस क्षेत्र में जमा हुआ पानी और कीमती तत्व हो सकते हैं।rn

rn

लगभग 21-23 अगस्त तक लैंडिंग की उम्मीद rn

बता दें कि 1976 में सोवियत युग के लूना-24 (Luna 24) मिशन के बाद लगभग पांच दशकों में पहली बार, 10 अगस्त को लूना-25 (Luna 25 Russia) अंतरिक्ष में भेजा गया। तो वहीं इसके संभावित रूप से लगभग 21-23 अगस्त तक लैंडिंग करने की उम्मीद है और तकरीबन इसी समय भारत के अंतरिक्ष यान के भी चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। लेकिन अभी तक केवल पूर्ववर्ती सोवियत संघ, अमेरिका और चीन ने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में कामयाबी हासिल की है। भारत और रूस का चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले उतरने का लक्ष्य है।rn

Share This Article