Weather Update Today: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने प्रदेश का अपडेट

First Ever News Admin
4 Min Read

First Ever News, Weather Update Today: देशभर में मौसम बदलते ही सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। इसी के चलते मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु, माहे, केरल, कर्नाटक और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे तक झमाझम बारिश हो सकती है। rn

rn

बता दें कि बारिश की गतिविधियां 6 नवंबर तक जारी रहेंगी, तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। तो चलिए आपको बताते है अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल- rn

rn

rn

राजधानी दिल्ली का मौसमrn

पको बता दें कि राजधानी दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा सकता है, इसके साथ ही हवा में घुला जहर यानी पॉल्यूशन कायम रहने की आशंका है। तो वहीं आईएमडी (IMD) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। rn

rn

इसी के साथ ही शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश- 31.9 और 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।rn

rn

rn

जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्टrn

तो वहीं आईएमडी (IMD) के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत, केंद्र शासित प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।rn

rn

जानिए उत्तराखंड का मौसमrn

बात करें उत्तराखंड की तो, यहां सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश- 29 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। rn

rn

तो वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान पंतनगर में 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मुक्तेश्वर में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।rn

rn

rn

तमिलनाडु में हुई बारिशrn

बता दें कि तमिलनाडु के कई हिस्सों में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई और क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों में और बारिश होने की चेतावनी दी है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही मौसम की वजह से मदुरै और शिवगंगा जिले में शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे।rn

rn

rn

पश्चिम बंगाल, सिक्किम का मौसमrn

तो वहीं मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, इसके साथ ही राज्य की राजधानी में एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश- 32 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।rn

rn

इसके बाद सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के बाकी जिलों में शुष्क मौसम होने की सबसे अधिक संभावना है।rn

Share This Article