MP News: प्रियंका गांधी-कमलनाथ के खिलाफ FIR, इस नेता के खिलाफ किया था ट्वीट

First Ever News Admin
3 Min Read

MP News: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जी हां आपको बता दें कि इंदौर के संयोगितागंज थाने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। rn

rn

ये है पूरा मामलाrn

दरअसल ये FIR 50 फीसदी कमीशन के वायरल लेटर मामले में दर्ज हुई है। इन नेताओं के खिलाफ IPC की धारा 420, 469 में मामला दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि वायरल लेटर के आधार पर प्रियंका ने शिवराज सरकार पर 50 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद CM शिवराज समेत बीजेपी (BJP) के नेताओं ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। rn

rn

अरुण यादव ने ये कहा- rn

आपको बता दें कि FIR दर्ज होने पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा- जब कांग्रेस पार्टी के नेता अंग्रेजों की फांसियों से नहीं डरे तो उनके तलवे चाटने वाली विचारधारा की FIR से भी नहीं डरने वाले। साथ ही कहा- हमारे नेता राहुल गांधी जी कहते हैं, कि डरो मत। पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगें 50 फीसदी कमीशनखोरों से।rn

rn

प्रियंका गांधी किया था ये ट्वीटrn

दरअसल प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर दावा किया था कि मध्यप्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है, कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है। साथ ही आरोप लगाया- कर्नाटक की भ्रष्ट BJP सरकार 40 प्रतिशत कमीशन वसूलती थी, मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है, कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से हटाएगी। rn

rn

कमलनाथ ने किया था रीट्वीटrn

बता दें कि इसके बाद कमलनाथ ने प्रियंका गांधी का पोस्ट रीट्वीट करते हुए लिखा- आदरणीय प्रियंका जी आपने मध्यप्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है कि मध्यप्रदेश की जनता किस तरह सत्ताधारी पार्टी की कमीशन और लूट का शिकार बन रही है। मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के निर्माण तक में 50 फीसदी से अधिक कमीशन का घोटाला किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में घोषणावीर नटवरलाल की सरकार है जो पैसा दो, काम लो के सिद्धांत पर चल रही है।rn

rn

rn

Share This Article