अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, कहा- ‘कभी आंख मार कर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है’

First Ever News Admin
2 Min Read

Haryana News: ‘कभी आंख मार कर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है’ ये कहना है हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का। आपको बता दें कि राहुल गांधी के बयानों को लेकर अक्सर अनिल विज तंग कसते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होने राहुल गांधी पर तंज कसा है।rn

rn

विज ने ट्वीट कर लिखा- rn

बता दें कि राहुल पर आरोप है कि उन्होंने संसद के भीतर फ्लाइंग किस का इशारा किया है। जिसको लेकर सत्ता पक्ष ने उनको घेरने का काम किया है। तो वहीं विज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- कभी आंख मार कर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है और यदि उस इंसान को देखें तो वह बहुत असभ्य नजर आता है।rn

देखे ट्वीट..

अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, कहा- ‘कभी आंख मार कर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है’

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही है चर्चा rn

दऱअसल संसद का मानसून सत्र चल रहा है और संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। इसी क्रम में आज संसद में राहुल गांधी बोल रहे थे। बता दें कि राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा, मणिपुर सहित कई मुद्दों पर जिक्र किया। तो वहीं केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर संसद में फ्लाइंग किस का इशारा करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद हंगामा मच गया। बीजेपी की महिला सांसदों ने सीसीटीवी के आधार पर राहुल गांधी पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि कांग्रेस इस आरोप को निराधार बता रही है।rn

rn

Share This Article