सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है…राहुल गांधी का लोकसभा में तीखा हमला

First Ever News Admin
2 Min Read

Parliament No-Confidence Motion Live: सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है, भारत हमारी जनता की आवाज है और उस आवाज की हत्या आपने की है। ये कहना है राहुल गांधी का, दरअसल मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए संसद में राहुल गांधी ने यह कहा।

rn

इसके साथ ही लोकसभा में राहुल क्या बोलते है उसपे सबकी निगाहे थी, तभी आज अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी बात रखी। बता दें कि मणिपुर में हिंसा के मद्देनजर लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज दूसरा दिन है। rn

rn

राहुल गांधी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा- मणिपुर में बीजेपी की राजनीति ने भारत को मार डाला है। तो वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर संसद में जमकर हंगामा हुआ। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू खड़े हुए और राहुल गांधी से बयान के लिए माफी की मांग की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत की आवाज को मारने का मतलब है, कि आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या की। आप देश द्रोही हो, आप देश प्रेमी नहीं हो।rn

rn

राहुल गांधी ने कहा- भारत माता मेरी मां है, एक मां यहां बैठी है और एक मां वो भारत माता है जो मणिपुर में मार दी गई। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- आप पूरे देश में केरोसिन फेंक रहे हैं, पहले आपने मणिपुर में ऐसा किया और अब आप हरियाणा में भी वैसा ही कर रहे हैं। आप पूरे देश में आग लगाने में लगे हैं।rn

Share This Article