Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी के सर्वे के 5वें दिन परिसर में पहुंची ASI की टीम, खोला जा सकता है तहखाना!

First Ever News Admin
2 Min Read

Gyanvapi ASI Survey Update Live: इलाहाबाद HC के आदेश के बाद पिछले शुक्रवार से शुरू हुआ ज्ञानवापी का ASI सर्वेक्षण जारी है। आपको बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का आज पांचवां दिन है, आज भी ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी है। बताया जा रहा है कि गुंबद का सर्वेक्षण पूरा नहीं हुआ है, तहखाने का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। मलबे को हटाए बिना फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी नहीं की जा सकती।

rn

तो वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, ज्ञानवापी परिसर में एएसआई द्वारा चल रहे सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने कहा- तहखाना आज खोला जा सकता है और हम सर्वेक्षण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होने बताया कि सुबह उठना और ड्यूटी के लिए जाना हमारी दिनचर्या बन गई है। बता दें कि सर्वेक्षण सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। rn

इलाहाबाद HC के आदेश के बाद शुरू हुआ था ASI सर्वेक्षण

आपको बता दें कि वुज़ू खाना को छोड़कर, काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पिछले शुक्रवार से शुरू हुआ। साथ ही एएसआई को यह निर्धारित करने के लिए सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गई कि, क्या 17वीं शताब्दी की मस्जिद का निर्माण पूर्व में किया गया था।

rn

तो वहीं इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को मुस्लिम पक्ष, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया था। इस याचिका में वाराणसी अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें एएसआई को ‘वज़ुखाना’ क्षेत्र को छोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गई थी, जहां एक शिवलिंग है। rn

rn

rn

rn

Share This Article